फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress and BJP pushed the people of the state into debt: Baldev

कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश की जनता को कर्जे में धकेला : बलदेव

Sat, 23 Aug 2025 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Congress and BJP pushed the people of the state into debt: Baldev
थानाकलां (ऊना)। स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत गठबंधन के संयोजक बलदेव राज सूद ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा सरकारों ने हिमाचल प्रदेश को कर्ज़ में डुबो दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से लिए जा रहे 2500 करोड़ के कर्ज़ के बाद प्रदेश पर कुल कर्ज 1,01,575 करोड़ हो जाएगा। 1992 में प्रदेश पर 500 करोड़ कर्ज़ था, जो 2007 में 19,977 करोड़, 2012 में 27,598 करोड़ और 2017 में 46,385 करोड़ पहुंच गया। मार्च 2017 से अगस्त 2025 तक कांग्रेस व भाजपा सरकारों ने 55,190 करोड़ का नया कर्ज़ लिया है। अब ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज़ लेना पड़ रहा है, जिसका सीधा बोझ जनता पर टैक्सों के रूप में पड़ रहा है। प्रेस बयान में सूद ने आरोप लगाया कि दोनों दल विधानसभा में एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं, लेकिन वेतन-भत्तों की बढ़ोतरी पर एकजुट हो जाते हैं। स्वाभिमान पार्टी और भारत गठबंधन की सहयोगी पार्टियां जनता के हित, सत्ता व आर्थिक विकेंद्रीकरण, ग्रामसभा को तीसरी सरकार का दर्जा, प्राकृतिक संसाधनों व कृषि संरक्षण जैसे मुद्दों पर प्रदेशव्यापी अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed