फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Complete the promotion process soon, withdraw the order of calling to school in rain: Sangh

शीघ्र पूरी करें पदोन्नति प्रक्रिया, बारिश में स्कूल बुलाने का आदेश वापस लें : संघ

Tue, 26 Aug 2025 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 26 Aug 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
Complete the promotion process soon, withdraw the order of calling to school in rain: Sangh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग के निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रवक्ताओं से प्रधानाचार्य पदोन्नति प्रक्रिया में बार-बार नाम मांगने और भारी बारिश के बीच शिक्षकों को स्कूल बुलाने के गैर-व्यावहारिक और असंवेदनशील आदेश दिए हैं।
संघ के जिलाध्यक्ष शशि सैणी एवं महासचिव संजीव कुमार ने यहां जारी बयान में कहा कि पात्र प्रवक्ताओं से पहले ही कई बार नाम मांगे जा चुके हैं, फिर भी बार-बार उन्हीं से नाम मंगवाना तर्कसंगत नहीं है। संघ ने मांग रखी है कि यदि पैनल बढ़ाना है तो केवल नए प्रवक्ताओं के नाम ही बुलाए जाएं और पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
विज्ञापन

संघ ने जिला ऊना सहित प्रदेशभर में मूसलधार बारिश के बीच शिक्षकों को स्कूल बुलाने के आदेश पर भी एतराज जताया है। जिला अध्यक्ष शशि सैणी ने कहा कि जब सड़कें टूटी हों, खड्डें उफान पर हों और स्कूल परिसरों में घुटनों तक पानी भर गया हो, तब शिक्षकों को केवल उपस्थिति के लिए बुलाना उनकी जान से खिलवाड़ है। महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि जिला ऊना का अधिकांश क्षेत्र स्वां नदी के किनारे हैं, जो बरसात में उफान पर रहती हैं। ऐसे हालात में शिक्षकों की सुरक्षा को दरकिनार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में निर्णय लेते समय स्थानीय परिस्थितियों, मौसम, भूगोल और परिवहन साधनों की स्थिति का मूल्यांकन अवश्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed