फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Complete the projects within stipulated time : Virendra Kanwar

शिकायत निवारण समिति की बैठक में गूंजे बिजली, सड़क व अन्य मुद्दे

Tue, 17 Aug 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Complete the projects within stipulated time : Virendra Kanwar
ऊना के जिला परिषद भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक के दौरान पंचायती राज मंत्री वि? - फोटो : Una
ऊना। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक जिला परिषद हाल में हुई। बैठक में बिजली, सड़क, फुटपाथ समेत कई समस्याएं उठाई गईं। इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के वीरेंद्र कंवर ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में 31 पुराने और 18 नई मदों पर चर्चा की गई। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि जिले में चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए ताकि धन और समय की बचत हो सके। कोविड 19 संक्रमण के चलते इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन देरी से हुआ है। भविष्य में प्रत्येक तीन माह बाद बैठक का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी मुद्दे शिकायत निवारण समिति के समक्ष उठाये गए हैं, उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। वे अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं।
विज्ञापन

बैठक में बडूही-जोल-खुरवाई रोड पर ओवरलोड होकर गुजरने वाले वाहनों की वजह से सड़क खराब होने का मुद्दा उठाया गया। कंवर ने लोक निर्माण विभाग को शीघ्र सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए। पुराना बस स्टैंड ऊना से हमीरपुर रोड और ऊना स्थानीय बाजार की सड़क किनारे पैदल चलने वालों के लिए सड़क के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण किया जाए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग को हाईवे पर नो पार्किंग जोन पर खड़े वाहनों का चालान करने और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को प्रत्येक माह समय पर बिल बांटने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा त्वरित निपटने वाली समस्याओं को शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए।

बैठक में अध्यक्ष छठे राज्य वित्तायोग सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलवीर सिंह, सतपाल सिंह रायजादा, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपाध्यक्ष जिला परिषद नीलम कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, डीसी राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन, सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा, डीपीओ सरवन कश्यप और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed