फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Complaint letter submitted to MLA against liquor sellers

Una News: शराब विक्रेताओं के विरोध में विधायक को सौंपा शिकायत पत्र

Fri, 11 Jul 2025 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Complaint letter submitted to MLA against liquor sellers
विधायक ने ग्रामीणों को दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। बीजापुर में शराब विक्रेता के कारिंदों की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार की अगुवाई में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए ठेके के कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेके के कर्मचारी गांव में दिन-रात चक्कर लगाते रहते हैं। ये बिना किसी इजाजत के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के बैग आदि की जबरन तलाशी भी लेते हैं। जब कोई इसका विरोध करता है तो गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आते हैं। ठेके के कारिंदों की हरकतों से गांव में भय का माहौल है और महिलाएं घर से बाहर निकलने में असहज महसूस कर रही हैं। ग्रामीणों ने पहले भी पांच जुलाई को पुलिस थाना अंब में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। गांववासियों ने विधायक से आग्रह किया कि इस गंभीर मामले का संज्ञान लेकर शराब ठेके के कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जाए। विधायक ने लोगों की समस्या को सुनने के बाद लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही डीएसपी अंब को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed