फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Complain about bribery in elections on number 1950: Jatin Lal

चुनाव में रिश्वत संबंधी 1950 नंबर पर करें शिकायत : जतिन लाल

Mon, 01 Apr 2024 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Complain about bribery in elections on number 1950: Jatin Lal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावों के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचकों को डराने और धमकाने, रिश्वत लेने और देने के मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के लिए विशेष उड़नदस्ते बनाए गए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे चुनावों में किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। रिश्वत लेने से बचें और यदि किसी व्यक्ति को रिश्वत की पेशकश की जाती है या उसे रिश्वत और वोटरों को डराने व धमकाने के मामलों की जानकारी है, तो वह जिला स्तर पर स्थापित शिकायत प्रकोष्ठ के टोल फ्री नंबर 1950 पर तुरंत शिकायत करें। शिकायत पर अविलंब कार्रवाई होगी तथा शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल ऐप सीविजिल डॉटट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन या गूगल-पे स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। जतिन लाल ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों संबंधी विभिन्न अनुमतियों को लेकर ‘सुविधा ऐप’ बनाई है। इसके माध्यम से चुनावी रैलियों, नुक्कड़ बैठकें और लाउडस्पीकर के प्रयोग समेत चुनाव प्रचार से जुड़ी विभिन्न प्रकार की अनुमतियां प्राप्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed