{"_id":"68fa0c923804618cf40fda52","slug":"competitions-will-be-held-among-students-to-explain-the-dangers-of-drug-abuse-una-news-c-93-1-ssml1048-169614-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नशे के खतरे समझाने के लिए विद्यार्थियों के बीच होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नशे के खतरे समझाने के लिए विद्यार्थियों के बीच होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
लड़कियों के लिए होगी ड्राइंग, नारा लेखन और रंगोली स्पर्धा
मैराथन और रैलियों के जरिये भी नशे के खिलाफ फैलाई जाएगी जागरूकता
नुक्कड़ नाटक, रैली, सेमिनार जैसे कार्यक्रमों की भी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताने के लिए कई गतिविधियां करवाईं जाएंगी। इन गतिविधियों में ड्राइंग, नारा लेखन, रंगोली, मैराथन, नुक्कड़ नाटक, रैली और सेमिनार शामिल हैं। बताया जा रहा कि विद्यार्थियों में नशे की चपेट में आने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता लाने के लिए अभियान छेड़ा जा रहा। इसमें बच्चों को जागरूक करने के साथ आसपास के इलाकों में भी नशे के खिलाफ संदेश दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से सभी संस्थानों को नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि शैक्षणिक संस्थान नशे के खिलाफ रैलियां निकालें। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों को वाॅलंटियर बनाकर शामिल किया जाए और साथ में अध्यापकों का सहयोग भी लें। विशेषकर लड़कियों में ड्राइंग, नारा लेखन और रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मैराथन, नुक्कड़ नाटक, रैलियां भी निकाली जाएंगी। वहीं, सेमिनार आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए जाएंगे। यही नहीं अभियान संपन्न होने के बाद इससे जुड़े फोटोग्राफ जिला वेलफेयर कार्यालय में जमा कराने होंगे। वहीं, प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि विद्यार्थियों को समय-समय पर नशे के दुष्प्रभाव बताना बेहद जरूरी है। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ बच्चों को पूरी जानकारी होगी तो उनकी इस दलदल में फंसने की संभावना घटेगी। कहा कि बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए यह बेहद जरूरी है कि उन्हें सही मार्गदर्शन सही समय पर मिले।