Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Companies turn away from Chintpurni Festival; no competitive bidding for the second time in a row

Una News: चिंतपूर्णी महोत्सव से कंपनियों ने फेरा मुंह, दूसरी बार भी नहीं मिली प्रतिस्पर्धा

Wed, 18 Nov 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Companies turn away from Chintpurni Festival; no competitive bidding for the second time in a row
ऊना। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन को लेकर कंपनियां रुचि नहीं दिखा रही हैं। प्रशासन की ओर से दूसरी बार आमंत्रित किए गए टेंडर में भी केवल एक ही कंपनी ने भाग लिया है। ऐसे में महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में महोत्सव के आयोजन को लेकर चार नवंबर को प्रस्तावित की गई तारीख को लेकर संशय पैदा हो गया है।
विज्ञापन

अब प्रशासन के आलाधिकारी जल्द ही कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तय करेंगे।
बैठक के दौरान टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाली चंडीगढ़ की कंपनी को ही टेंडर देने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि जिला प्रशासन ने चिंतपूर्णी महोत्सव का आयोजन 22 से 24 नवंबर तक करवाना था। इसके लिए आयोजन संबंधी टेंडर आमंत्रित किए गए। 30 अक्तूबर को टेंडर खोले जाने थे लेकिन एक ही कंपनी द्वारा भाग लेने के कारण टेंडर नहीं खुला। इसके कारण प्रशासन ने पहली टेंडर प्रक्रिया रद्द कर दोबारा निविदाएं आमंत्रित की थीं।
विज्ञापन


यह रहा कारण
वर्ष 2025 में महोत्सव को लेकर किए टेंडर में न्यूनतम बोली राशि 20 लाख रुपये रखी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्ष महोत्सव में बाजार के स्टॉल बनाने को लेकर जिस कंपनी ने टेंडर लिया था, उसे घाटा पड़ा था। इस वर्ष टेंडर प्रक्रिया में न्यूनतम बोली को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। ऐसे में इस वर्ष टेंडर लेने के लिए कोई भी कंपनी आगे नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2024 में हुई थी महोत्सव की शुरूआत
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2024 में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चिंतपूर्णी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महोत्सव शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने पहली बार 14 से 16 सितंबर 2024 तक महोत्सव करवाने की योजना बनाई लेकिन बाद में इसकी तिथियां बदलकर 26 से 28 सितंबर कर दी गई।


चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन संबंधी दूसरी बार किए गए टेंडर में भी एक ही कंपनी ने भाग लिया। प्रतिस्पर्धा न होने के कारण टेंडर नहीं खोला गया। अब कमेटी के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक जल्द ही आयोजित होगी।
- पारस अग्रवाल, एसडीएम अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed