{"_id":"68ac539a982fa231df03f3f1","slug":"cm-sukhu-ran-the-government-by-telling-lies-in-two-and-a-half-years-bhutto-una-news-c-93-1-una1002-163354-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई वर्षों में झूठ बोलकर चलाई सीएम सुक्खू ने सरकार : भुट्टो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई वर्षों में झूठ बोलकर चलाई सीएम सुक्खू ने सरकार : भुट्टो
Tue, 26 Aug 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 26 Aug 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार पर बरसे भाजपा नेता दविंदर कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। भाजपा की परिकल्पना मेरा बूथ, सबसे मजबूत को साकार करने की दिशा में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो के नेतृत्व में डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल के मदनपुर, चताड़ा ग्राम केंद्र का रविवार देर शाम कार्यक्रम हुआ। भारी बरसात के बावजूद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक शिरकत कर यह साबित किया कि भाजपा संगठन का मूल आधार उसकी कार्यकर्ता शक्ति ही है।
ग्राम केंद्र प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया, वहीं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भाजपा का हर बूथ पार्टी की ताकत है। भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, वह कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संगठन की सुदृढ़ रणनीति का परिणाम है।
दविंदर भुट्टो ने इस अवसर पर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कार्यक्रम का समापन भाजपा कार्यकर्ताओं के जोशपूर्ण नारों और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत के संकल्प के साथ हुआ।