{"_id":"5dd578d28ebc3e54bd18b0af","slug":"cm-himachal-una-news-sml314882580","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ऊना में करेंगे 128 करोड़ के शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ऊना में करेंगे 128 करोड़ के शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 24 और 25 नवंबर को जिला ऊना के हरोली, कुटलैहड़ व ऊना विस क्षेत्र दौरे पर आ रहे हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम विभागों के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
ऊना विस क्षेत्र के तहत 128 करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास होंगे। इसमें मदर केयर चाइल्ड सेंटर और आधुनिक बस स्टैंड ऊना शामिल है। इसी तरह कुटलैहड़ में 30 करोड़ की सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। हरोली विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग योजनाएं के 50 करोड़ का शिलान्यास करेंगे।
सत्ती ने कहा कि ऊना में 20 करोड़ से रुपये बनने वाला मदर केयर चाइल्ड सेंटर डेढ़ वर्ष के अंदर पूरा कर जनता को समर्पित करेंगे।
इसके अलावा मैहतपुर में ठाकुर देसराज के नाम से 2.45 करोड़ से मैरेज पैलेेस बनेगा। जबकि ऊना विस क्षेत्र में करीब 20 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास करेंगे। ऊना के साथ लगते रामपुर गांव में करीब 67 कनाल भूमि में 15 करोड़ से आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऊना में 2.75 करोड़ की लागत से बने आरटीओ कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा अरनियाल में प्रदेश का पहला वीवीपैट के लिए वेयर हाउस तैयार किया जाएगा। मैहतपुर में आईटीआई के भवन 8.55 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं 30 करोड़ से तैयार हुआ ऊना बस स्टैंड जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कि बस स्टैंड का काफी लंबा इतिहास है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बस स्टैंड का शिलान्यास किया था। सत्ता में कांग्रेस के आने के बाद पांच वर्ष तक कोई कार्य शुरू नहीं किया। वीरभद्र सिंह ने झूठा शिलान्यास जरूर किया था, लेकिन पैसा और टेंडर कोई नहीं हुआ था। जैसे ही जयराम सरकार सत्ता में आई, बस स्टैंड के कार्य को लेकर टेंडर कर किया और कार्य शुरू करवाया। पौने दो वर्ष में 30 करोड़ का बस स्टैंड बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
24 नवंबर की शाम 5 बजे बस स्टैंड में विशाल जनसभा भी होगी। सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जिला में छठा दौरा है। मुख्यमंत्री ने जिला ऊना आकर अलग-अलग उद्घाटन व शिलान्यास किए हैं। ऊना के लिए जो भी मांग रखी है, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पूरी की गई है।