फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   City overrun by stray dogs; panic among residents.

Una News: शहर में लावारिस कुत्तों की भरमार, लोगों में दहशत

Tue, 23 Jun 2026 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 23 Jun 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
City overrun by stray dogs; panic among residents.
ऊना। शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। मुख्य बाजारों, रिहायशी क्षेत्रों, बस स्टैंड, पार्कों और स्कूलों के आसपास बड़ी संख्या में घूम रहे कुत्तों के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-शाम टहलने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के ऊना बाल स्कूल और कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आसपास भी लावारिस कुत्तों की भरमार देखी जा रही है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। कई बार कुत्ते झुंड बनाकर सड़कों और गलियों में घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों में भय का माहौल रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम की ओर से समय-समय पर कुत्तों की नसबंदी और अन्य प्रबंधन संबंधी अभियान चलाए जाने के दावे किए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर इन प्रयासों का अपेक्षित असर दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर कुत्ते राहगीरों का पीछा करते हैं और वाहन चालकों के सामने अचानक आ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है जब कुत्तों के झुंड सड़कों पर सक्रिय रहते हैं। हाल के वर्षों में कुत्तों के काटने के मामलों में भी वृद्धि दर्ज की गई है जिससे लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन



इस समस्या को लेकर फोरम की बैठकों में कई बार चर्चा हो चुकी है। प्रशासन व नगर निगम से गुहार भी लगाई गई है। अब यह समस्या विकराल रूप लेती जा रही है।
- जीआर वर्मा, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना


लावारिस कुत्तों को लेकर नगर निगम को डॉग शेल्टर होम बनाना चाहिए। इसके अलावा समय समय टीकाकरण व अन्य व्यवस्थाओं को भी जांच होनी चाहिए।
- नवदीप कश्यप, पूर्व पार्षद


लावारिस कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत कार्य किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में डॉग बाइट के मामले भी सामने आए हैं। इस मामले पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed