{"_id":"5e4975c78ebc3ee58e16c8eb","slug":"chitta-una-news-sml3246078167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट में फिर पकड़ा चिट्टा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट में फिर पकड़ा चिट्टा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। पुलिस ने गगरेट के शिवबाड़ी के पास से फिर चिट्टे के साथ दो कार सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार निवासी वार्ड नंबर सात तथा प्रिंस निवासी वार्ड नंबर चार देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चिट्टे के साथ पकड़े दोनों आरोपियों से पूछताछ में चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसर गगरेट पुलिस थाना के कर्मियों ने शनिवार देर रात शिवबाड़ी के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान होशियारपुर की ओर से आ रही एक कार को चेक करने पर कार से 0.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दो दिन में चिट्टे के दो मामले पकड़े हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे चिट्टे के मामलों से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। बताया जा रहा है कि चिट्टे का सबसे बड़ा गढ़ पंजाब का होशियारपुर माना जाता है। यहां से हिमाचल में चिट्टे की खेप लगातार पहुंचाई जा रही।
गगरेट में यदि लगातार इस तरह की कार्रवाई होती रही तो नशे के इस जंजाल पर काबू पाया जा सकता है। हालांकि पंजाब से हिमाचल में प्रवेश करने के लिए कई चोर रास्ते भी हैं, लेकिन पुलिस द्वारा उन सभी रास्तों पर भी नाकाबंदी की गई है जिससे पुलिस ने नशे की खेप हिमाचल में पहुंचने पर अंकुश तो लगाया है लेकिन अभी ये नाकाफी है। गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।