फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chintpurni Temple Trust will help the disaster affected people in Mandi

Una News: मंडी में आपदा प्रभावितों की मदद करेगा मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी

Fri, 11 Jul 2025 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Chintpurni Temple Trust will help the disaster affected people in Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। मंडी में आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी ने हाथ बढ़ाए हैं। शुक्रवार को श्रावण अष्टमी मेले को लेकर हुई बैठक में पुजारी बारीदार सभा के प्रधान और रविंद्र छिंदा ने कहा कि मंडी जिले में बरसात के मौसम में लोगों के घर बह गए। कई जानें चली गईं। ऐसे में मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी को भी इन पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और एक बड़ी धनराशि इस आपदा के लिए देनी चाहिए। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी आपदा के समय हमेशा हर किसी की मदद को आगे आया है। मंडी में आपदा से प्रभावितों की मदद को लेकर उपायुक्त ऊना से चर्चा हुई है। उपायुक्त ऊना ने भी आपदा में पीड़ित लोगों की मदद के लिए राहत राशि कोष में देने के लिए सहमति जताई है। शीघ्र निर्णय लेकर मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी की तरफ से धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed