फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children will be tested for malnutrition

Una News: कुपोषण को लेकर नौनिहालों की होगी जांच

Fri, 25 Apr 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Children will be tested for malnutrition
आंगनबाड़ी केंद्रों में चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन


महिला और बाल विकास विभाग ने शुरू की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में कुपोषण को लेकर आंगनबाडी केंद्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे पूर्व विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके के बाद केंद्रों में जाकर नौनिहालों की जांच की जाएगी। बच्चे के स्वास्थ्य और अन्य मापदंड की भी जांच की जाएगी। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत नौनिहालों की विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके साथ ही गर्मियों और बरसात में होने वाले राेगों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड में बच्चे की लंबाई, वजन और गंभीर कुपोषण से संबंधित जानकारी होगी। गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं और नवजात शिशुओं की जांच की जाएगी और गर्भवती महिलाओं को रोजाना पौष्टिक खुराक लेने और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान कुपोषण का शिकार पाए जाने वाले बच्चों को डबल डाइट और स्वास्थ्य से संबंधित उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर उपचार देने की प्रक्रिया भी चलेगी, ताकि इन बच्चों को कुपोषित बच्चों की श्रेणी से बाहर लाया जा सके। बच्चों के अभिभावकों को भी सही खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले में 1364 आंगनबाड़ी में 38,181 के करीब बच्चे पंजीकृत हैं।


कोट्स
पोषण पखवाड़े के बीच जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कुपोषण की जांच को लेकर भी विशेष अभियान जल्द शुरू होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed