फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children are falling ill due to severe cold 70 are reaching hospital every day

Una News: भीषण सर्दी से बच्चे हो रहे बीमार, रोजाना 70 पहुंच रहे अस्पताल

Tue, 17 Dec 2024 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Dec 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Children are falling ill due to severe cold 70 are reaching hospital every day
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बाल रोग विशेषज्ञ ओपीडी के बाहर जुटी मरीजों की भीड़। स्रोत संवाद
ऊना। जिला ऊना में देर रात और तड़के न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जाने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। विशेषकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे सर्दी की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना क्षेत्रीय अस्पताल में 60 से 70 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। कई बच्चे स्कूल बस के इंतजार में सर्दी से ठिठुरते नजर आते हैं। कुछ बच्चे आसपास कहीं जलती आग की तपिश का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिला में पड़ी रही कड़ाके ठंड के कारण बच्चे सर्दी की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रतिदिन 60 से 70 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि अभिभावक बच्चों को गर्म कपड़े पहना रहे हैं, लेकिन भीषण सर्दी के कारण ये उपाय भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। विशेषकर निजी स्कूल के बच्चे सुबह छह बजे के आसपास घर के बाहर स्कूल बस लेने के लिए निकल पड़ते हैं। हालांकि स्कूल की समय सारणी सुबह साढ़े नौ बजे से ढाई और तीन बजे का है।
विज्ञापन

अभिभावक राजेश कुमार, सत्येंद्र सिंह, गुरविंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, अमरीक सिंह, सोनिया, नीलम, अनुराधा ने बताया कि सुबह के समय भीषण ठंड में बच्चों को स्कूल भेजने का बिल्कुल मन नहीं करता। मगर उनका भविष्य देखते हुए ऐसा करने को मजबूर हैं। स्कूली वाहन तड़के ही पहुंच जाते हैं। बच्चों को छह बजे से पहले नींद से जगाकर तैयार करते हैं, जिससे वे बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि सर्दी के मौसम में स्कूली वाहनों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाएं, ताकि बच्चों को कुछ राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी के मौसम में स्कूलों का समय हर वर्ष वर्तमान जैसा ही रहा है। हालांकि इस बार न्यूनतम पारा बेहद कम है। वाहन सुविधा वाले स्कूल प्रबंधकों को चाहिए कि सर्दी के एक-दो माह तक व्यवस्था में बदलाव हो। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। इसके बाद जैसे निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार आगामी फैसला लिया जाएगा।
-सोमलाल धीमान, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed