{"_id":"69565ac8031a1f8e1e0740a7","slug":"child-marriage-is-not-only-a-social-evil-but-a-serious-crime-monica-una-news-c-93-1-una1002-176921-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विवाह न केवल सामाजिक बुराई बल्कि गंभीर अपराध : मोनिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विवाह न केवल सामाजिक बुराई बल्कि गंभीर अपराध : मोनिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अंब के तहत नगर परिषद अंब के आंगनबाड़ी केंद्र अंब-5 में बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों के पोषण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी ने महिलाओं को बाल विवाह मुक्त भारत की संकल्पना से अवगत कराते हुए इसे गंभीर अपराध और कानून का उल्लंघन बताया। उन्होंने अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस या बाल विकास विभाग को सूचित करें और सभी को इसे जड़ से मिटाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के लिए टीएचआर के माध्यम से चावल, दलिया, शक्कर, तेल, नमक, न्यूट्री, चना दाल और दूध का वितरण किया गया तथा पोषाहार के महत्व की जानकारी दी गई।