फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chief Minister is fighting strongly for the interests of the state: Vivek Sharma

प्रदेश के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे मुख्यमंत्री : विवेक शर्मा

Sat, 14 Feb 2026 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister is fighting strongly for the interests of the state: Vivek Sharma
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू केंद्र से अपेक्षित आर्थिक सहयोग न मिलने के बावजूद प्रदेश के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की तुलना महाभारत के अभिमन्यु से करते हुए कहा कि जिस प्रकार अभिमन्यु ने कठिन परिस्थितियों में अकेले साहस दिखाया, उसी तरह मुख्यमंत्री भी विपरीत हालात में प्रदेश के अधिकारों के लिए डटे हुए हैं। आरोप लगाया कि हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान केंद्र सरकार की ओर से 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई थी लेकिन प्रदेश को अब तक वास्तविक रूप से कोई आर्थिक मदद प्राप्त नहीं हुई। राज्य सरकार को अपने सीमित संसाधनों के सहारे आगे बढ़ना पड़ा। केंद्र से अपेक्षित सहयोग भले ही न मिला हो, लेकिन मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed