फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chess competition organized in Daulatpur College

Una News: दौलतपुर कॉलेज में करवाई शतरंज प्रतियोगिता

Fri, 29 Aug 2025 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Chess competition organized in Daulatpur College
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। हर वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय में वॉलीबाल, कबड्डी और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का संयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. सुनील रयात ने किया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा ने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के प्रति जागरूक किया और उन्हें उत्साहित किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के संरक्षण एवं खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed