{"_id":"695136723b87528cc708aa9b","slug":"cheating-in-the-name-of-providing-jobs-abroad-fir-against-travel-agency-una-news-c-93-1-una1002-176552-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
स्लोवाकिया और बुल्गारिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर राशि हड़पी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित संरक्षक प्रवासी (प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेशन) और विदेश मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त शिकायत के आधार पर ऊना की एक ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता जगजीत सिंह निवासी हरोली ने आरोप लगाया कि उक्त ट्रैवल एजेंसी ने उन्हें स्लोवाकिया और बुल्गारिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनकी राशि हड़प ली। जांच में यह भी सामने आया कि एजेंसी प्रवासन अधिनियम, 1983 के तहत पंजीकृत नहीं है और उसे विदेश रोजगार के लिए भर्ती करने की अनुमति नहीं है। फरियादी की शिकायत के बाद चंडीगढ़ स्थित आईएफएस प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेशन यशुदीप सिंह के माध्यम से ऊना पुलिस ने एजेंसी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।