{"_id":"690c8c47a9f2e7ef5501e4dc","slug":"changes-should-be-made-in-the-timetable-of-amb-haridwar-train-una-news-c-93-1-mrt1064-171124-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब-हरिद्वार रेलगाड़ी की समयसारिणी में किया जाए बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब-हरिद्वार रेलगाड़ी की समयसारिणी में किया जाए बदलाव
विज्ञापन
अंब के लोगों ने सांसद अनुराग और रेलवे बोर्ड से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला उपमंडल मुख्यालय अंब से हरिद्वार जाने वाली रेलगाड़ी के समय में बदलाव की मांग क्षेत्रवासियों ने रेलवे से की है। वर्तमान में यह रेलगाड़ी दोपहर 1:35 बजे अंब से प्रस्थान कर रात 9 बजे हरिद्वार पहुंचती है, जबकि वापसी का समय हरिद्वार से सुबह 4 बजे निर्धारित है। यात्रियों का कहना है कि यह समय बेहद असुविधाजनक है। लोगों ने बताया कि पारंपरिक रूप से गंगा स्नान सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही किया जाता है। ऐसे में रात 9 बजे हरिद्वार पहुंचने पर स्नान संभव नहीं होता, वहीं सुबह 4 बजे वापसी का समय भी व्यावहारिक नहीं है। यात्रियों ने कहा कि इस समयसारिणी के कारण उन्हें यात्रा पूरी करने और घर लौटने में तीसरा दिन लग जाता है, जिसका कोई औचित्य नहीं है। अंब निवासी नितिन शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, गोपाल कृष्ण, विद्याभूषण, रविंद्र कुमार, महेश कुमार, नरेंद्र शर्मा, कुलदीप कुमार, गुरदेव सिंह बिट्टू, हिमांशु डोगरा, जीत सिंह, जोगिंदर सिंह, सतीश कुमार, राजीव शर्मा और मनजीत सिंह सहित अन्य ने रेलवे से ट्रेन का समय बदलने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि क्षेत्र से हरिद्वार के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं, लेकिन वर्तमान समय के कारण उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।समाजसेवी एवं अंबिकानगर अंब साहित्य परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद अनुराग ठाकुर से आग्रह किया है कि अंब–हरिद्वार रेलगाड़ी के समय में बदलाव किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को वास्तविक लाभ मिल सके।