{"_id":"5e3855168ebc3e4b5175617a","slug":"chalan-una-news-sml3231481127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में 40 चालान काट कर वसूले 25000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में 40 चालान काट कर वसूले 25000 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक बाजार में सोमवार को विशेष यातायात दस्ते ने अभियान चलाते हुए 40 चालान करके 25,000 रुपये नकद वसूले। इससे नौसिखिया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
गौरतलब है कि शनिवार को भी ऐसा ही अभियान चलाते हुए 50 चालान काट 25000 रुपये नकद वसूले थे। इस विशेष यातायात पुलिस दस्ते ने लगभग सात घंटे तक कार्रवाई की। ऐसे वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों को आवागमन के लिए चुनते नजर आए। हवलदार मनोज कुमार की अगुवाई में पुलिस ने सफल अभियान चलाया।
इसमें मोडिफाइड सिलेंडर बुलेट पटाखा फोड़ने वालों के 14 चालान, माइनर दो, बिना लाइसेंस वाहन चालकों के 14 चालान, हेलमेट के चार और ट्रिप्पल राइडिंग के दो चालान, बिना नंबर प्लेट सहित 40 चालान किए गए। इनसे वसूला जुर्माना 25000 रुपये सरकारी खजाने में गया। टीम में यातायात पुलिस कर्मी दलजीत सिंह, परविंदर, कुशल, दिनेश, अजय, राहुल दत्ता, कुशल कुमार, रक्षपाल आदि ने उक्त अभियान चलाया। ट्रैफिक हवलदार मनोज कुमार ने बताया कि एसपी दिवाकर शर्मा के दिशा निर्देशानुसार अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।