फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Central government should return NPS money of employees: Rajan

केंद्र सरकार कर्मियों का एनपीएस का पैसा वापस करे : राजन

Sun, 24 Aug 2025 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 04:30 PM IST
विज्ञापन
Central government should return NPS money of employees: Rajan
कहा, यदि नियम कठोर हैं तो उनमें संशोधन किया जाना चाहिए
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओल्ड पेंशन विरोधी नीति को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों की एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) की जमा धनराशि प्रदेश सरकार को वापस की जाए। यदि इसके लिए बनाए गए नियम अत्यधिक कठोर हैं तो उनमें संशोधन किया जाना चाहिए। राजन शर्मा ने बताया कि वर्तमान स्थिति में कर्मचारियों को अपनी एनपीएस राशि निकालने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि इसके नियम बेहद सख्त हैं। किसी कर्मचारी को अत्यावश्यक परिस्थिति में भी अपनी ही जमा राशि प्राप्त करना संभव नहीं है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओल्ड पेंशन विरोधी नीति को भी दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन बहाल करना ऐतिहासिक और अनुकरणीय कदम है। प्रदेश के कर्मचारी इस निर्णय को कभी नहीं भूलेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से कर्मचारियों के हित में उठाया गया यह कदम सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षित भविष्य की एक बड़ी सौगात है। हर संकट और आपदा की घड़ी में प्रदेश के कर्मचारी सदैव सरकार के साथ खड़े रहते हैं। इसलिए कर्मचारियों का लंबित पड़ा डीए (महंगाई भत्ता) शीघ्र जारी किया जाए। राजन शर्मा ने यह भी कहा कि प्रवक्ताओं की मांगों को पूरा करवाने के लिए संघ लगातार प्रयासरत है और कर्मचारियों के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed