फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   case registered in abetment case in una

आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो लोगों के खिलाफ केस

Mon, 12 Sep 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
case registered in abetment case in una
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के त्यूड़ी गांव में रविवार को सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खाने वाले व्यक्ति ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय व्यक्ति कुलदीप कुमार ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले सुसाइड नोट लिखा और वीडियो भी बनाया। दीवार पर दो लोगों के नाम लिखे। वीडियो में उसने दो लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि त्यूड़ी गांव के कुलदीप कुमार ने रविवार शाम को जहरीला पदार्थ निगला और उसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाग गया।
विज्ञापन

उसकी हालत बिगड़ती देख उसे डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उसकी मौत हो गई। इसके बाद पीजीआई में ही सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय अंकित शर्मा ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed