{"_id":"66047a84fad4e009540b1454","slug":"case-registered-against-manager-of-bottling-plant-in-tahliwal-una-news-c-93-1-una1001-120685-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: टाहलीवाल में बॉटलिंग प्लांट के प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: टाहलीवाल में बॉटलिंग प्लांट के प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 28 Mar 2024 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
बीते दिनों आबकारी विभाग ऊना ने पाई थी प्लांट में अनियमितताएं
पकड़ी गई थी शराब की बड़ी मात्रा और रिकाॅर्ड में भी पाई गई थी लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली के तहत पड़ते टाहलीवाल स्थित शराब बॉटलिंग प्लांट के सुपरवाइजर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बीती 15 मार्च के मामले में पुलिस ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा की शिकायत के बाद केस दर्ज किया है। इससे पूर्व विभागीय कार्रवाई भी इस मामले में अमल में लाई जा रही है। पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत अब कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
शिकायतकर्ता राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि बीती 15 मार्च को टीम सहित एमएस मार्स बाटलर्स श्यामपुरा तहसील हरोली के बाॅटलिंग प्लांट परिसर का निरीक्षण किया। संदेेह के आधार पर जब यहां मौजूद हरियाणा नंबर के ट्रक की तलाशी ली गई तो अवैध शराब ले जाते हुए पाया गया। गाड़ी का चालक इस संबंध में दस्तावेज नहीं दिखा पाया। अधिकारियों ने गाड़ी में लदी शराब संयंत्र में बनाकर भरी पाई गई। यहां पर देसी, अंग्रेजी शराब और ईएनए में एल्कोहल की डिग्री में भी अंतर पाया गया। यहां पर चंडीगढ़, अरुणाचल गोवा आदि राज्यों की विद आउट लेवल शराब का स्टॉक भी शामिल पाया गया। कार्रवाई करते हुए 128033.22 बल्क लीटर शराब के स्टॉक को विभाग ने जब्त किया और प्लांट को सील कर दिया।
वहीं, विभाग ने प्लांट में अंग्रेजी एवं देसी शराब की बॉटलिंग के मापदंडों में अनियमितता पाई है। इस पर पुलिस ने शिकायत के बाद बॉटलिंग प्लांट के सुपरवाइजर कृष्ण कुमार निवासी जीरकपुर मोहाली पंजाब के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।