{"_id":"67ffaeed7277011c7401a968","slug":"case-filed-against-four-people-including-amrish-rana-for-threatening-and-brandishing-a-crowbar-in-a-stone-crusher-una-news-c-93-1-ssml1048-151468-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्टोन क्रशर में धमकाने, दराट लहराने का आरोप, अमरीश राणा समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्टोन क्रशर में धमकाने, दराट लहराने का आरोप, अमरीश राणा समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज की शिकायत
आरोप- जेसीबी और टिपर के टायरों की हवा निकाली, जान से मारने की धमकी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना गगरेट के तहत गुगलैहड़ गांव में स्टोन क्रशर में जेसीबी और टिपर चालक को धमकाने और तेजधार हथियार लहराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि धमकाने आए लोग जेसीबी और टिपर चालक को जबरदस्ती अपने साथ लेकर गए और दोनों वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी। पुलिस ने क्रशर संचालक की शिकायत पर आरोपी अमरीश राणा, अमित मनकोटिया और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुगलैहड़ क्रशर संचालक संदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ियों पर चालक रखे हुए हैं। बीती 12 अप्रैल को आरोपी अमरीश राणा अपने साथियों के साथ स्वां नदी के तट बांध पर आया और उनके कर्मचारियों को डरा धमकाकर चला गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी बीते मंगलवार की रात 10 बजे दोबारा अपने साथी अमित मनकोटिया व दो अन्य के साथ थार गाड़ी में सवार होकर आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस समय उनके कर्मचारी जेसीबी चालक शिव कुमार और टिपर चालक संजय राणा स्टॉक के लिए माल भर रहे थे। कहा कि आरोपियों ने उनके दोनों कर्मियों को माल भरने से रोका और अपने साथ चलने को कहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि अमरीश राणा ने अपने हाथ में लिए हुए दराट को लहराते हुए कहा कि अगर गाड़ी व जेसीबी मशीन को यहां से लेकर हमारे साथ नहीं चलोगे तो तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा। इस पर दोनों चालक आरोपियों के साथ वाहनों के साथ चले गए। आरोप है कि अमरीश राणा व उसके साथियों ने जेसीबी और टिपर के इंजन में कोई पदार्थ डाला। दोनों वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी। इसके बाद धमकी देते हुए वहां से चले गए। इसके बाद दोनों वाहन स्टार्ट नहीं हुए। शिकायतकर्ता ने कहा कि दोनों वाहन चालकों ने उन्हें इस बारे में सूचना दी। कहा कि इससे पहले भी आरोपी बढेड़ा राजपूतां में स्थित स्टोन क्रशर के संचालक को पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे चुका। इससे उनको जान का खतरा बना हुआ। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। गगरेट पुलिस की टीम ने बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।