{"_id":"683c2ede06c549b56108078b","slug":"case-filed-against-car-driver-for-death-in-road-accident-una-news-c-93-1-ssml1048-155242-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सड़क हादसे में मौत के मामले में कार चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सड़क हादसे में मौत के मामले में कार चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
बीती 31 मार्च को हुई थी घटना
प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत पनोह गांव में बीती 31 मार्च को कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बीते शनिवार को प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुकेश कुमार निवासी पनोह ने बताया कि 31 मार्च को वह ऊना-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मौजूद था। रात करीब 08:30 बजे उसे सड़क पर गाड़ियों के टकराने की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि अंब से ऊना की ओर जा रहे एक कार चालक ने गलत दिशा में जाकर सामने से आए बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार चालक राज कुमार और बाइक चालक कर्ण कुमार दोनों गांव पनोह जिला ऊना के रहने वाले हैं। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई। उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। बाइक चालक को क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।