फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car rolled into 200 feet ditch in Kinnu, five injured

किन्नू में 200 फुट खाई में लुढ़की कार, पांच घायल

Sat, 21 Aug 2021 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Car rolled into 200 feet ditch in Kinnu, five injured
भरवाईं (ऊना)। भरवाईं-मुबारिकपुर सड़क पर किन्नू के समीप शनिवार दोपहर 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर 200 फुट खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। इनमें चार पुरुष और एक युवती शामिल है। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल अंब रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कार में सवार सभी एक ही परिवार के हैं और होशियापुर के रहने वाले हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे किन्नू के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही साथ बने ढाबा मालिक सोनू ठाकुर ने अपने साथियों को बुलाकर घायलों को गहरी खाई से उठाकर सड़क पर ले आए। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर होमगार्ड की टीम फायर इंचार्ज पीसी शंकर दास, एसएल देवेंद्र जीत, पीसी मलकीत सिंह ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन

एक महीने के अंतराल में यह दूसरा हादसा है। हादसे वाली जगह पर दो बार गाड़ियां खाई में गिर चुकी हैं, लेकिन यहां पर विभाग की तरफ से अभी तक सुरक्षा के लिहाज से पैरापिट नहीं लगाए हैं। घायलों की पहचान राजन, कर्ण, इंद्र, दीपक, शमा निवासी कच्चा टोबा होशियापुर के रूप में हुई है। इस संबंध में एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, नायब तहसीलदार रोहित जालटा ने घटना वाली जगह पर पहुंचकर हादसे का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed