{"_id":"66ec91174a54745bf608ab04","slug":"car-collides-with-tree-while-saving-bike-one-dead-youth-from-daulatpur-serious-una-news-r-399-1-pkl1066-198124-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाइक को बचाते कार पेड़ से टकराई<bha>;<\/bha> एक की मौत, दौलतपुर का युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाइक को बचाते कार पेड़ से टकराई<bha>;</bha> एक की मौत, दौलतपुर का युवक गंभीर
Fri, 20 Sep 2024 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
दसूहा (होशियारपुर)। दसूहा के हाजीपुर रोड पर पड़ते कस्बा घोगरा के नजदीक एक कार पेड़ से टकरा गई, जिस कारण कार चालक नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ बैठा अन्य नौजवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसा एक बाइक चालक को बचाते समय हुआ। हिमाचल के रहने वाले यह दोनों कार सवार साहिल कुमार और अजय दोस्त हैं और ऊना के दौलतपुर में डीडीएम की पढ़ाई करते हैं। हादसे में घायल साहिल कुमार पुत्र परमजीत सिंह निवासी दौलतपुर ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त अजय कुमार निवासी चंबा मेरी कार में डेरा ब्यास जा रहे थे। कार दोस्त अजय चला रहा था। तभी अचानक दसूहा-हाजीपुर सड़क पर घोघरा के पास एक बाइक हमारी कार के सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में हमारी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मेरे दोस्त अजय कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने हमें दसूहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दसूहा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अजय के शव को मोर्चरी में रखवाकर दोनों नौजवानों के परिवार को सूचित कर दिया है।