फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   By taking refuge in God, the sins of millions of births are erased: Atul

भगवान का आश्रय लेने से करोड़ों जन्मों के मिट जाते हैं पाप : अतुल

Sun, 15 Jun 2025 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
By taking refuge in God, the sins of millions of births are erased: Atul
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हम सभी प्रभु के अंश होकर भी सुखी इसलिए नहीं हो पाते क्योंकि रुचि संसार में है। जिस दिन रुचि प्रभु की हो जाएगी, उस दिन हम परम सुख के स्वामी हो जाएंगे। अभी बस जितने से काम चल जाय, उतना ही प्रभु का सहारा ढूंढते हैं। श्री भक्तमाल कथा महोत्सव के समापन पर अतुल कृष्ण ने कम्युनिटी सेंटर ज्वार में कहा कि भगवान का आश्रय लेने से करोड़ों जन्मों के पाप-ताप एवं कल्मष मिट जाते हैं। जीव अविद्या से मुक्त होकर अपना तो भला करता ही है, जिन लोगों से ईश्वर अभी दूर हैं, उन्हें भी प्रभु से मिलाने में समर्थ हो जाता है। सच्चिदानंद स्वरूप परमात्मा को ढूंढने में परिश्रम नहीं है। संसार को उपलब्ध करने में ही मेहनत है। जिस मन से भगवान को खोजना चाहते हैं, वह मन भी तो उन्हीं का ही रूप है। गीता के दसवें अध्याय के बाइसवें श्लोक में भगवान स्वयं इस रहस्य को प्रकट कर रहे हैं। प्रभु में प्रेम हो जाना ही मनुष्य के समस्त पुरुषार्थों की सिद्धि है। हम भगवान को जानने का साधन नहीं करते तो स्वयं के साथ ही अन्याय कर रहे हैं। जिसने तन एवं मन को वश में कर लिया, वह संसार में यशस्वी एवं पूज्य हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed