फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Buses did not run on Una-Baddi and Bangana-Mere routes

ऊना-बद्दी और बंगाणा-मेहरे रूट पर नहीं चली बसें

Mon, 06 Dec 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Buses did not run on Una-Baddi and Bangana-Mere routes
ऊना। जिला में एचआरटीसी पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रही। इस वजह से एचआरटीसी प्रबंधन समेत यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई है। हड़ताल के चलते सोमवार को आईएसबीटी ऊना से दो बस रूटों पर बसें नहीं चल पाई।
विज्ञापन

जबकि वर्कशॉप में भी रिपेयर के लिए बसें खड़ी रहीं।
पीसमील कर्मचारियों ने हड़ताल को आगे बढ़ाकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रोष जताया। वर्कशॉप में काम के दबाव के चलते भी बसों की रिपेयर में समय लग रहा है। ऐसे में यात्री परेशान हो रहे हैं। शनिवार को ऊना-बद्दी और बंगाणा-मेहरे रूट पर बस सेवा नहीं चल पाई।
विज्ञापन

दोनों रूट ठप होने पर यात्री परेशान रहे। लंबी दूरी का रूट प्रभावित होने से बस स्टैंड पहुंचे यात्री देरी से दूसरी बसों के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचे। एचआरटीसी पीसमील कर्मचारी मंच ऊना के प्रधान तरुण कुमार ने बताया कि पीसमील कर्मचारियों को पहले भी सरकार ने आश्वासन दिया था, लेकिन उस पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार यदि लिखित में अनुबंध में लाने के आदेश जारी करती है तो ही हड़ताल खत्म की जाएगी। हड़ताल में पीसमील कर्मचारियों में रोहित, मोनू ठाकुर, अमित, मुकेश, अमित व अन्य मौजूद रहे। बता दें कि एचआरटीसी वर्कशॉप में वर्तमान में करीब 38 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें 28 पीसमील कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed