{"_id":"6a7a2003f7097764030b4ccc","slug":"bus-service-from-chintpurni-to-aiims-launched-una-news-c-93-1-una1026-201844-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी से एम्स के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी से एम्स के लिए बस सेवा शुरू
Tue, 11 Aug 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब चिंतपूर्णी से बिलासपुर स्थित एम्स के लिए सीधी एचआरटीसी बस सेवा शुरू कर दी गई है।
सेवा शुरू होने से उपचार के लिए एम्स जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और उनके तीमारदारों को बार-बार बस बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस सेवा के लिए चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का आभार जताया है। नई बस सेवा के तहत चिंतपूर्णी से एम्स बिलासपुर तक का किराया 253 रुपये निर्धारित किया गया है।
बस सुबह 5 बजे चिंतपूर्णी से रवाना होकर सुबह 8:50 बजे एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। वापसी में बस दोपहर 1:25 मिनट पर एम्स बिलासपुर से चलेगी और शाम 6:20 मिनट पर चिंतपूर्णी पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह बस चिंतपूर्णी से ऊना और कीरतपुर होते हुए एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है कि मरीज सुबह एम्स पहुंचकर उपचार करवाने के बाद दोपहर को वापसी इसी बस से घर लौट सकें।
सेवा शुरू होने पर टकारला निवासी शोभा देवी और धंधड़ी पंचायत के पूर्व उपप्रधान मदन लाल सहित अन्य ने कहा कि विधायक सुदर्शन बबलू के प्रयासों से एम्स जाने वाले मरीजों के लिए सुबह पांच बजे बस चलना काफी सुविधाजनक है।
इससे लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार के बाद वापसी की सुविधा मिलने से लोगों को निजी वाहन या महंगे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ई-बसों को प्राथमिकता देने के प्रयास जारी हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।