फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bus carrying pilgrims goes out of control in Chintpurni, car and tempo traveller damaged

Una News: चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की बस हुई अनियंत्रित, कार और टेंपो ट्रेवलर क्षतिग्रस्त

Fri, 06 Feb 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bus carrying pilgrims goes out of control in Chintpurni, car and tempo traveller damaged
माता श्री चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं को लेकर आई बस ब्रेक फेल होने से वाहन क्षतिग्रस्त। संवाद
बस चालक ने कहा, ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी में तलवाड़ा बाईपास पर श्रद्धालुओं की एक बस अचानक पीछे की ओर से चल पड़ी और पीछे खड़ी स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पास की दुकानों की दीवार से टकराकर रुकी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। चालक के अनुसार ब्रेक फेल होने से बस पीछे की ओर चली गई, जो पीछे आ रहे अन्य वाहनों से टकरा गई।


जानकारी के अनुसार चालक बस को सड़क किनारे खड़ा कर श्रद्धालुओं को बैठा रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश बस पीछे की ओर चल पड़ी। बस में राजस्थान के जयपुर से आए श्रद्धालु सवार थे, जो वीरवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। इस हादसे में एक टेंपो ट्रेवलर को भी नुकसान पहुंचा, जबकि स्विफ्ट कार को सबसे ज्यादा क्षति हुई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बस दुकानों की दीवार से टकराकर न रुकती तो स्थिति कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बस चालक ने पुलिस को बताया कि बस की ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुटी है। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।

माता श्री चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं को लेकर आई बस ब्रेक फेल होने से वाहन क्षतिग्रस्त। संवाद

माता श्री चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं को लेकर आई बस ब्रेक फेल होने से वाहन क्षतिग्रस्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed