{"_id":"6793a927edda1bee8c02d6f1","slug":"burning-sack-filled-with-inflammable-substance-thrown-at-former-panchayat-head-hands-and-head-burnt-una-news-c-93-1-una1002-144254-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पूर्व पंचायत प्रधान पर ज्वलनशील पदार्थ से जलती बोरी फेंकी, हाथ और सिर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पूर्व पंचायत प्रधान पर ज्वलनशील पदार्थ से जलती बोरी फेंकी, हाथ और सिर झुलसा
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय की करीबी ग्राम पंचायत बसोली में पूर्व पंचायत प्रधान पर ज्वलनशील पदार्थ से जलती हुई बोरी फेंक कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना को लेकर बसोली गांव के ही रहने वाले सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की शिकायत सुखदेव सिंह के पड़ोसी ने पुलिस में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना में पूर्व प्रधान के दोनों हाथ और सिर आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। बसोली के रहने वाले जसवीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि सुखदेव सिंह की बेटी ने वीरवार रात करीब तीन बजे फोन करके उन्हें बताया कि जसवीर सिंह के घर के बाहर घास में आग लगी है, जो लगातार फैलती जा रही है। इसके बाद उन्होंने तुरंत उठकर शोर मचाया। इससे आसपास के सभी लोग इकट्ठे होकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में लग गए। इसी दौरान अग्निकांड की सूचना मिलते ही पास ही रहने वाले पूर्व प्रधान सतनाम सिंह भी बचाव के लिए मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। जसवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि घास में लगी आग पर काबू पाने के बाद जब वे सभी वापस जाने लगे तो उन्होंने देखा की सुखदेव के कमरे से भी धुआं उठ रहा है। इसके बाद सतनाम सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने सुखदेव का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही सतनाम सिंह ने दरवाजा खोला तो सुखदेव ने अंदर से ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाई हुई बोरी को उनके ऊपर फेंक दिया। इससे बचाव करने के दौरान ही उनके दोनों हाथ और सिर आग की चपेट में आने से झुलस गए। लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाया और पूर्व पंचायत प्रधान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बसोली में पूर्व पंचायत प्रधान पर ज्वलनशील पदार्थ से जलती हुई बोरी फेंकने का मामला सामने आया। इससे पूर्व पंचायत प्रधान सतनाम सिंह घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।