{"_id":"65d50f0823cb2df0800c2645","slug":"budget-of-rs-188-crore-released-for-mid-day-meal-cooks-and-assistants-una-news-c-93-1-ssml1048-117950-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मिड-डे मील कुक व सहायकों के लिए 1.88 करोड़ का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मिड-डे मील कुक व सहायकों के लिए 1.88 करोड़ का बजट जारी
Wed, 21 Feb 2024 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील बजट जारी हो गया है। 19 फरवरी को बजट जारी होने से स्कूलों को बड़ी राहत मिली है। बजट जारी होने से 773 स्कूलों को लाभ मिलेगा। मिड-डे मील के लिए लगभग 1.88 करोड़ की राशि जारी हुई है। जिले के 1403 मिड-डे मील कुक व सहायकों का जनवरी माह से चल रहा बजट का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है।
जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में जनवरी से कुक हेल्परों और मिड-डे मील का बजट अटका हुआ था। स्कूलों के लिए बजट न आने से मिड-डे मील व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी, लेकिन स्कूल प्रशासन जैसे-तैसे पीएम पोषण शक्ति स्कीम को सुचारू रूप से चलाने के प्रयास में लगे थे। कुछ स्कूल प्रबंधक अध्यापकों के सहयोग मिड डे मील राशन की व्यवस्था कर रहे थे, तो कुछ स्कूल दुकानदारों से उधार लेकर मिड-डे मील राशन की व्यवस्था कर रहे थे। इसके साथ ही कुक हेल्परों का वेतन भी जनवरी से अटका हुआ था।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि स्कूलों के लिए बजट जारी हो गया है। जिले के 773 स्कूलों के लिए 1.88 करोड़ रुपये के करीब बजट जारी हुआ है। इसमें बच्चों के मिड-डे-मील और कुक हेल्परों के वेतन की राशि शामिल है।