फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BSF ASI Karmadin passes away, cremated with state honours

Una News: बीएसएफ के एएसआई कर्मदीन का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Sun, 21 Sep 2025 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
BSF ASI Karmadin passes away, cremated with state honours
मसलाना ग्राम पंचायत राजपुर जस्वां में दिवंगत बीएसएफ जवान के पार्थिव शरीर को सलामी देते हुए सैनि
बीएसएफ 24 वाहिनी शाहपुर कांगड़ा ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी सलामी
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष पहले जवान कर्मदीन के पुत्र का हो गया था निधन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। बीएसएफ के एएसआई कर्मदीन (57) पुत्र मुहम्मद बक्श, निवासी मसलाना, ग्राम पंचायत राजपुर जस्वां का शुक्रवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे डेढ़ साल से अस्वस्थ चल रहे थे।
शनिवार को उनके पैतृक गांव मसलाना में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर बीएसएफ 24 वाहिनी शाहपुर कांगड़ा के इंस्पेक्टर पीके शाह और उनकी टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी। कमांडेंट राजेश कुमार यादव ने दिवंगत जवान के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।दुखद पहलू यह भी है कि जवान कर्मदीन के इकलौते पुत्र पसनूर अली (28) का भी लगभग डेढ़ साल पहले लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। पसनूर अली अपने पीछे पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे को छोड़ गए थे।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अंतिम संस्कार में परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से अंब के तहसीलदार नरेश पटियाल ने भी कहा कि परिवार को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही कानूनगो मैड़ी सर्किल मदन लाल और ज्वार सर्किल पटवारी सुनील कुमार भी मौजूद रहे। सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्सेज एसोसिएशन के रिटायर्ड और सक्रिय अधिकारियों ने भी परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने प्रशासन से दिवंगत जवान के घर तक कच्चे रास्ते को पक्का करने की सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed