फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bridge damaged due to rain in Rampur, vehicular traffic stopped, people seen roaming fearlessly

Una News: रामपुर में बारिश से पुल क्षतिग्रस्त, वाहनों का आवागमन बंद, निडर होकर घूमते दिखे लोग

Sun, 18 Aug 2024 03:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 18 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Bridge damaged due to rain in Rampur, vehicular traffic stopped, people seen roaming fearlessly
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। शनिवार सुबह 11 बजे रामपुर स्थित ऊना-संतोषगढ़ पुल पर बारिश के बीच खड्ड के उफान से क्षतिग्रस्त पुल को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। पुल पर वाहन आवागमन न कर सकें, इसके लिए दोनों छोर पर आनन-फानन में बेरिकेंडिंग की व्यवस्था की गई है।
पुल पर वाहनों के न जाने के चलते रूट डायवर्ट कर संतोषगढ़ और ऊना के बीच बसों के संचालन के लिए बागवानी विभाग रामपुर के कार्यालय से होते कुठार मार्ग से चंद्रलोक काॅलोनी से वाहन ऊना-नंगल मार्ग पर आवागमन कर रहे हैं। 11:15 बजे पुल पर मौजूद लोगों के बीच जतिंद्र कुमार, कुलविंद्र सिंह भी मौजूद रहे, उनके अनुसार पुल करीब 40 वर्ष पुराना है। उनका कहना है कि समय पर रखरखाव और मरम्मत की जरूरत के अभाव से शायद पुल के वर्तमान हालात उपजे हैं। पुल पर बेशक वाहनों का आवागमन न रहा हो, लेकिन टूटे हुए हिस्से को मध्य तक देखने जाना और पुल को आर-पार करना भी लोगों के लिए खतरे की संभावना को बता रहा है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से ठीक 11:30 बजे तक पुल के ऊना के छोर की ओर तो सुरक्षा कर्मी नजर आए, लेकिन संतोषगढ़ छोर पर ऐसा प्रबंध न होने से अनदेखी भी जाहिर हो रही है। 11:45 बजे तक कुछ लोग यहां पहुंचकर पुल के वर्षों पुराने होने की बात करते हैं और यहां पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल के निरीक्षण करने सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से भी पुल जांच की बात कहते हैं। शनिवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक चंद्रलोक काॅलोनी से ऊना तक रूट डायवर्ट से यहां संपर्क मार्ग पर कुछ समय तक वाहनों का जाम भी लगा, जिसे खुलवाने के लिए काफी देर तक कोई कर्मी नजर न आया, हालांकि किसी की ओर से सूचना मिलने पर एसडीएम ऊना ने मौके पर पुलिसकर्मियों को जाने के निर्देश दिए। इसके बाद जाम खुला और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed