फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP sloganeering black badges continuously

भाजपा ने काले बिल्ले लगातार की नारेबाजी

Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP sloganeering black badges continuously
ऊना/टाहलीवाल/गगरेट/चिंतपूर्णी (ऊना)। शनिवार को आपातकाल की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिलेभर में काला दिवस मनाया। जिला मुख्यालय के विश्राम गृह में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर रामकुमार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन देश में लोकतंत्र की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपात काल की भेंट देश के कई नागरिक भी चढ़े। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इस कदम को देश विरोधी करार दिया। कहा कि भाजपा आपात काल के दौरान मारे गए लोगों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इस अवसर पर भाजपा के सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इससे पहले प्रोफेसर रामकुमार ने टाहलीवाल में हरोली भाजपा की अगुवाई कर आपात काल के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान हरोली मंडल महामंत्री राजीव राणा, कुलविंद्र राणा, लखबीर लखी, अजय जोशी, अमन भारद्वाज, शिव कुमार सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा मंडल गगरेट ने शनिवार को आपात काल के विरोध में काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर तत्कालीन सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 को आपात काल की घोषणा देश के लिए एक बड़ा आघात था। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री रमेश हीर, प्रदीप शर्मा, विश्वजीत सिंह पटियाल, नरेश जसवाल, संजय शर्मा, सोनू लखनपाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी प्रकार विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि आपात काल में दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं को मनमाने ढंग से जेल के अंदर भेज दिया गया। कहा कि मीडिया पर सेंसर लगा दिया गया। चिंतपूर्णी भाजपा के वरिष्ठ नेता परवीन शर्मा भी आपात कालीन स्थिति के दौरान 16 महीनों तक विभिन्न जेलों में बंद रहे और उन्होंने कई प्रकार की यातनाएं भी सहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed