Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP SC Morcha forms new teams in Dera Baba Rudranand and Kutlahar

Una News: भाजपा एससी मोर्चा की डेरा बाबा रुद्रानंद और कुटलैहड़ में नई टीमों का गठन

Sat, 08 Nov 2025 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
BJP SC Morcha forms new teams in Dera Baba Rudranand and Kutlahar
लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा के अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा ने दो महत्वपूर्ण मंडलों डेरा बाबा रुद्रानंद मंडल और कुटलैहड़ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। डेरा बाबा रुद्रानंद मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर सुरजीत कुमार, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार और प्रकाश चंद को नियुक्त किया गया है। विजय कुमार और राम कुमार को महामंत्री, गुलजारी लाल को कोषाध्यक्ष, सचिव पद पर शमशेर सिंह, पारस राम, गुरनाम सिंह और रतन सिंह को स्थान दिया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सागर, अजय कुमार, हजारी लाल, सरवन कुमार, रामदास, हेमराज, बीरबल, जगदेव सिंह और शज्जुराम को शामिल किया है। कुटलैहड़ मंडल एससी मोर्चा के अध्यक्ष राम किशन ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर प्यार चंद, प्रीतम सिंह, विधि चंद और दुर्गादास को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर राजकुमार और गुरदेव सहोता को नियुक्त किया गया, जबकि सोनी लाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव पद पर रामदास, सुरेश कुमार, गुरदास राम और अभिषेक को जगह दी गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राहुल कुमार,शशि कुमार, जंग बहादुर, अमरीक सिंह, नरेंद्र कुमार, अजय कुमार, गुरमीत सिंह, रोशन लाल और तपिंदर सिंह को शामिल किया गया है। दोनों मंडलों की नई टीमों के गठन से संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed