फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP salutes the sacrifice of Syama Prasad Mookerjee

भाजपा ने स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन

Tue, 06 Jul 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP salutes the sacrifice of Syama Prasad Mookerjee
बंगाणा/अंब (ऊना)। जनसंघ के संस्थापक स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कुटलैहड़ भाजपा ने बंगाणा विश्राम गृह में कार्यक्रम में हिमफेड के निदेशक चरनजीत शर्मा, जिला भाजपा सचिव राजेंद्र मलांगड़, बंगाणा बीडीसी के अध्यक्ष देवराज शर्मा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तरफ से चलाए अभियान को आज भाजपा आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर महिंद्र चौहान, भीष्म कंवर, राकेश कुमार शर्मा, मुहम्मद जावेद, विकास ठाकुर, मास्टर रमेश शर्मा और अन्य मौजूद रहे। अंब में भाजपा चिंतपूर्णी मंडल ने अध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे ज्योति प्रज्ज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चिंतपूर्णी मंडल के महामंत्री महेश मेहता, कुलदीप सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयदेव खट्टा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शाम कुमार मिन्हास, ओंकार ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने विश्रामगृह हरोली में भी कार्यक्रम का आयोजन किया। कोविड-19 नियमों की पालना करते हुए मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। कार्यक्रम में एचपीएसआइडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रो. राम कुमार ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है, उसका सारा श्रेय संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed