फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP protests in Bangana, accuses government of giving false guarantees

Una News: बंगाणा में भाजपा ने किया प्रदर्शन, सरकार पर झूठी गारंटियां देने के लगाए आरोप

Sat, 11 Apr 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 11 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP protests in Bangana, accuses government of giving false guarantees
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में शुक्रवार को भाजपा मंडल द्वारा प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार राजू की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मांगों को लेकर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने, झूठी गारंटियां देने, महंगाई बढ़ाने और बेरोजगारी पर अंकुश न लगाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे महिलाओं में निराशा है। वहीं युवाओं को पांच लाख रोजगार देने की घोषणा भी धरातल पर साकार नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षण संस्थानों का उपयोग राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए किया जा रहा है, जो शिक्षा के मूल उद्देश्य के विपरीत है। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर अन्य लोगों द्वारा घोषणाएं किए जाने को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। प्रदर्शनकारियों ने खनन, वन और नशा तंत्र से जुड़े मामलों में वृद्धि को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed