फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP Mahila Morcha takes out protest march in Amb

Una News: भाजपा महिला मोर्चा ने अंब में निकाला रोष मार्च

Sun, 18 Aug 2024 02:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 18 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha takes out protest march in Amb
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब(ऊना)। पश्चिम बंगाल में हुई घटना से क्षुब्ध भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों ने अंब में रोष मार्च निकाला। भाजपा महिला मोर्चा मंडल चिंतपूर्णी की सदस्यों में मोर्चा अध्यक्षा अनीता चौधरी की अध्यक्षता में रोष प्रकट करते हुए पैदल मार्च निकाला गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष चिंतपूर्णी अनीता चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आरजी मेडिकल कॉलेज में घुसकर लेडी ट्रेनिंग डॉक्टर के साथ बहुत ही दुखद घटना हुई है, लेडी डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद निर्मम हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की महिलाओं में इस घटना के प्रति आक्रोश है। पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पूरी तरह से महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो चुकी है। महिलाओं के प्रति योन उत्पीड़न तथा सुरक्षा संबंधी घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल होने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नेहा ठाकुर, महामंत्री शहरी इकाई अंब कंचन रायजादा, महिला मोर्चा सदस्य आरुषि तथा महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed