फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP leaders practice two-faced politics: Raizada

भाजपा नेता करते हैं दो मुंह वाली राजनीति : रायजादा

Tue, 31 Mar 2026 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 31 Mar 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders practice two-faced politics: Raizada
ऊना। प्रदेश कांग्रेस में दूसरी बार उपाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने ऊना में पत्रकार वार्ता में भाजपा और स्थानीय विधायक सतपाल सत्ती पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दो मुंह वाली राजनीति करते आए हैं, जो कि हिमाचल विरोधी रही है।
विज्ञापन

टोल टैक्स के मुद्दे पर रायजादा ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा बाहरी राज्यों के वाहनों पर जो टैक्स बढ़ाया गया है, उससे प्रदेशवासियों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है। फिर भी भाजपा नेता इस मुद्दे को गलत तरीके से पेश कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सत्ती पंजाब के हितों की वकालत करते नजर आ रहे हैं, जबकि उन्हें हिमाचल के हितों की रक्षा करनी चाहिए। पंजाब में हिमाचल की निजी बसों से तीन गुना अधिक टैक्स वसूला जाता है लेकिन इस विषय पर भाजपा कभी आवाज नहीं उठाती। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा की प्राथमिकताएं प्रदेश के हितों से मेल नहीं खातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की ऊना लैंडिंग और उन्हें ड्रॉप किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए रायजादा ने कहा कि खराब मौसम के कारण यह एक सामान्य प्रशासनिक निर्णय था लेकिन विधायक सत्ती ने इसे अनावश्यक रूप से बड़ा बनाकर पेश किया।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह करेंगे कि विधायक सत्ती को भी एक बार हेलिकॉप्टर में घुमाया जाए, ताकि वे भी वास्तविक स्थिति को समझ सकें। ऐसे छोटे मुद्दों को उछालने से जनता के असली सवाल दब जाते हैं, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

रायजादा ने सत्ती को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें उनके खिलाफ कोई भी संदेह है तो वे मुख्यमंत्री को लिखित में शिकायत दें और किसी भी जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवा लें। वह हर जांच के लिए तैयार हैं और सच्चाई सामने आने से उन्हें कोई डर नहीं है। इस अवसर पर रविंद्र सहोड़, जसपाल भटोली, विजय आंगरा, एसके बसंल, रवीश और वरुण पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed