फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP leaders do politics in the name of religion: Seema Sharma

धर्म की आड़ में राजनीति करते हैं भाजपा नेता : सीमा शर्मा

Tue, 26 Aug 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 26 Aug 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders do politics in the name of religion: Seema Sharma
बोलीं-ज्ञान बांटने वाले सांसद नई पीढ़ी को दिशाहीन करने का कर रहे प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि भाजपा के संगठन में भ्रष्टाचार से संलिप्त लोग शीर्ष पदों पर काबिज हो रहे हैं। यह बाद ऊना महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। भाजपा कार्यकर्ता मायूस हो चुके हैं। संगठन में मौका परस्त लोगों को विशेष स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता धर्म की आड़ में राजनीति करते हैं।
जिन लोगों ने कभी रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ को पढ़ा नहीं वे रामायण के बारे में ज्ञान बांटने में लगे हुए हैं। हाल ही में एक भाजपा सांसद की ओर से स्कूली छात्रों को बताया कि हनुमान अंतरिक्ष जाने वाले पहले यात्री हैं, उन्होंने कहा कि इस प्रकार का ज्ञान बांटने वाले नई पीढ़ी को दिशाहीन करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को यह बताना चाहिए कि वे आज जिस मंजिल पर खड़े हैं। वह किस तरह उन्होंने हासिल की ताकि नई पीढ़ी भी प्रोत्साहित हो। लेकिन नई पीढ़ी को विकास की सीढ़ी बताने के बजाय धर्म-कर्म की बातें करके उलझाए रखना चाहते हैं। इस प्रकार का ज्ञान तो स्कूल के टीचर भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रदेश में खुशहाली बनाए रखना है। जिसके लिए सुखविंद्र सुक्खू सरकार अथक प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed