फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP celebrated Anurag Thakur's victory, took out Vijay Yatra

Una News: अनुराग ठाकुर की जीत का भाजपा ने मनाया जश्न, निकाली विजय यात्रा

Wed, 05 Jun 2024 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 05 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated Anurag Thakur's victory, took out Vijay Yatra
ऊना। रोटरी चौक पर भाजपा की ओर से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी रहे सांसद अनुराग ठाकुर के जीत के जश्न में आतिशबाजी की गई। भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और विजय यात्रा निकाली।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर ऊना विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल सत्ती ने विजय यात्रा की अगुआई करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार जीत के लिए बधाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अंदर भाजपा ने चार में से चार का नारा दिया था। लगातार तीसरी बार भाजपा ने चारों सीटें जीती हैं। फिर चाहे भाजपा प्रदेश में सत्ता में रही हो या विपक्ष में, जनता ने चारों संसदीय सीटों पर भाजपा का साथ दिया है। यहां तक कि कांग्रेस सरकार रहते हुए भी यह जीत मायने रखती है। उन्हाेंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

हालांकि, कांग्रेस के लोग ऊना विधानसभा में लोकल प्रत्याशी का नारा देते रहे, लेकिन यहां की जनता ने इसे नकारा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में फिर सरकार बनेगी। अनुराग ठाकुर के माध्यम से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। कहा विधानसभा में दो विधायक भाजपा धर्मशाला से सुधीर शर्मा और बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल जीते हैं, जबकि बाकी में असफलता मिली है। लेकिन आगे पार्टी काम करेगी और आने वाले समय में भाजपा सरकार बनाएगी। निर्दलीय के इस्तीफे के बाद उपचुनाव अक्तूबर या नवंबर में होंगे, उसे लेकर भाजपा हाईकमान निर्णय लेगी और रणनीति तय की जाएगी। जश्न के दौरान भाजपा पदाधिकारियों में जनकराज खजांची, बोधराज, खामौश जैतक, विनय शर्मा, राजकुमार पठानिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed