फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bird flu case update in una

होलसेलरों को नोटिस, 19 जनवरी तक न लाएं बाहरी राज्यों से मुर्गियां व अंडे

Thu, 14 Jan 2021 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
bird flu case update in una
19 जनवरी तक बाहरी राज्यों से मुर्गियां और अंडे लाने पर रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में 19 जनवरी तक बाहरी राज्यों से मुर्गियां और अंडे लाने पर प्रतिबंध रहेगा। कोई भी थोक विक्रेता बाहरी राज्य से उत्पाद मंगवाता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। थोक विक्रेताओं को खाद्य आपूर्ति विभाग के माध्यम से नोटिस दिए गए हैं। पुलिस ने भी खाद्य आपूर्ति विभाग से थोक विक्रेताओं की सूची मंगवा ली है। जिले की सीमाएं पंजाब राज्य के साथ लगती हैं। ऐसे में यहां अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। किसी भी तरह से बाहरी राज्य से मुर्गियां और अंडे लाने की शिकायत मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। जिले में थोक विक्रेताओं के माध्यम से ही बाहरी राज्यों से आने वाले पोल्ट्री और उत्पाद की बिक्री की जाती है। ऐसे में थोक विक्रेताओं पर ही प्रशासन की अधिक निगरानी रहेगी। विभागीय टीम यहां एहतियात जांच पड़ताल भी कर सकती है। स्थानीय पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पाद पर कोई रोक नहीं है। इन्हें अच्छे से पका कर इस्तेमाल पर लाया जा सकता है।
इनसेट...
नहीं आएंगे बाहरी राज्य से पोल्ट्री उत्पाद : डीसी
बाहरी राज्यों से मुर्गियां और अंडे लाने को लेकर थोक विक्रेताओं को नोटिस दे दिए गए हैं। पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। अब 19 जनवरी तक कोई भी पोल्ट्री उत्पाद बाहर से नहीं आएंगे।
विज्ञापन

डीसी ऊना राघव शर्मा
बाक्स
शिकायत पर होगी कार्रवाई : एसपी
खाद्य आपूर्ति विभाग से थोक विक्रेताओं की सूची मांगी गई है। यदि कोई शिकायत करता है तो त्वरित कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर
बॉक्स
जिले में फैल गई अफवाह
जिले में पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों के सेल को लेकर अफवाह मच गई। यह सूचना आग की तरफ फैल गई। आदेश केवल 19 जनवरी तक बाहरी राज्यों से पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पाद लाने पर रोक बारे हैं, लेकिन इसे स्थानीय पोल्ट्री से भी जोड़कर पर अफवाह फैल गई। वर्तमान में जिले के भीतर स्थानीय पोल्ट्री व उत्पाद बेचे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जिले में नहीं मिले कोई मृत पक्षी
वीरवार को जिले में कोई भी मृत पक्षी नहीं मिले हैं। जबकि बीते बुधवार को अंबोआ में एक साथ मृत मिले चार कौवों के सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे गए हैं। इनमें से कौवों को कुत्ते ले गए थे। ऐसे में केवल दो ही सैंपल भेजे गए हैं। इस संबंध में उपनिदेशक पशुपालन डॉ जय सिंह सेन ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मिल जाएगी। उन्होंने लोग स्थानीय पोल्ट्री उत्पाद को भी सही तरीके से पकाकर खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed