फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike riders entering the Himachal border through thieves' paths

हिमाचल सीमा में चोर रास्तों से घुस रहे बाइक सवार

Mon, 30 Aug 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bike riders entering the Himachal border through thieves' paths
मैहतपुर में मौके पर ई पास बनाकर दिखाती महिलाएं - फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। जिले के सरहदी जांच नाके पर बिना ई-पास के पहुंच रहे बाइक सवार युवकों को बॉर्डर से ही वापस भेजा जा रहा है। इन युवकों के पास न तो ई-पास, न कोविड टेस्ट रिपोर्ट और न ही डबल डोज वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र था। नाके पर तैनात शिक्षकों ने सोमवार को पंजाब से चिंतपूर्णी, ज्वाला जी सहित अन्य धार्मिक स्थलों को जा रहे बाइक सवार युवकों को बॉर्डर से ही लौटा दिया।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि बाइक सवार जाते हुए यह भी कहते सुने गए कि हम दूसरे चोर रास्ते से हिमाचल में एंट्री कर लेंगे, वहां कोई नहीं पूछता। सोमवार को अमर उजाला टीम ने देखा कि जन्माष्टमी की छुट्टी के बावजूद हिमाचल आने वाले लोगों की संख्या सामान्य से थोड़ी कम रही। कर्मचारियों को दूसरे राज्यों से आ रहे श्रद्धालुओं, यात्रियों के ईपास की स्कैनिंग के बाद ही एंट्री दे रहे थे। सूत्रों के मुताबिक वापस भेजे जा रहे लोगों में ज्यादातर बाइक सवार चोर रास्तों से ही हिमाचल में दाखिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

माता नयना देवी से लौटे पंजाब के कई युवकों ने अपने नाम न बताकर कहा कि वहां पर किसी ने किसी प्रकार की कोई जांच-पड़ताल नहीं की गई। न ही ई-पास दिखाना पड़ा। जैसे ही वे मैहतपुर सीमा पर पहुंचे तो यहां तैनात कर्मचारियों ने उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी और लौटा दिया। एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने कहा कि पुलिस जिला के तमाम सीमावर्ती नाकों पर मुस्तैदी से काम कर रही है। चोर रास्तों से बाइक सवार प्रवेश न करने पाए, इसके लिए पुलिस काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed