{"_id":"68554b756f228bf93c036910","slug":"bike-and-pickup-collide-two-injured-one-referred-to-pgi-una-news-c-93-1-ssml1048-156816-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाइक और पिकअप में टक्कर, दो घायल, एक पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाइक और पिकअप में टक्कर, दो घायल, एक पीजीआई रेफर
विज्ञापन
घंडावल में हुआ हादसा, पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत घंडावल में सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में बाइक चला रहे व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। दूसरे का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा। हादसा उस समय हुआ जब अंब की ओर जा रहे बाइक सवारों को सामने से आए पिकअप ट्राला चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों की शिकायत पर आरोपी पिकअप ट्राला चालक सुरिंद्र कुमार निवासी गांव बसोली के खिलाफ मामला दर्ज किया।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी राजिंद्र कुमार निवासी लोअर बदोली ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार दोपहर को घंडावल बाजार में मौजूद था। एक पिकअप ट्राला ऊना की तरफ से आ रहा था और अंब की तरफ से एक बाइक पर दो लोग सवार थे। बाइक चालक ने आगे चल रही बस से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इतने में पिकअप चालक वे उन्हें टक्कर मार दी। दोनों बाइक चालक बीच सड़क पर जा गिरे। इन्हें एंबुलेंस के जरिये क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार अपनी लेन में थे और हादसा पिकअप चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ। हादसे में बाइक चालक सतीश कुमार निवासी अप्पर बसाल और सुशील कुमार निवासी भरोला जिला ऊना घायल हुए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के दौरान सतीश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।