{"_id":"61b0edbc594b1c0c833c87b1","slug":"bhoomi-poojan-of-1-5-crore-irrigation-scheme-was-done-in-pandoga-una-news-sml3928115148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडोगा में डेढ़ करोड़ की सिंचाई योजना का भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोगा में डेढ़ करोड़ की सिंचाई योजना का भूमिपूजन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पंडोगा के क्यारियां मोहल्ला में सिंचाई योजना का भूमि पूजन करते प्रो. राम कुमार। संव?
- फोटो : Una
ऊना। प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने बुधवार को ग्राम पंचायत पंडोगा के क्यारियां मोहल्ला में लगभग डेढ़ करोड़ से बनने वाली सिंचाई योजना का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर खेत को जल मुहैया करवाने के लिए प्राथमिकता पर कार्य कर रही है ताकि किसानों को अपने खेतों में लहलहाती और अच्छी पैदावार वाली उपज प्राप्त करने के लिए पर्याप्त मात्रा में जल मिल सके। उन्होंने कहा कि पंडोगा में इस योजना के बनने से 800 कनाल भूमि को सिंचाई योग्य जल उपलब्ध होगा। राम कुमार ने बताया कि हरोली विस क्षेत्र में 25 करोड़ से 13 सिंचाई योजनाओं का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में क्षेत्र के लोगों को चार पेयजल योजनाओं की सौगात मिली है। पंडोगा में पेयजल भंडारण के लिए पांच ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण कार्य आने वाले दो महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा 70 लाख रुपये की लागत से विभिन्न संपर्क सड़कों का निर्माण, 30 लाख से खेल मैदान और 40 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा, जिला परिषद सदस्य ओमकार नाथ, ग्राम पंचायत प्रधान गुरविंदर गोल्डी, उप प्रधान गुरपाल, कृष्णा देवी रक्षा देवी, आशा देवी, रानी देवी, सुरजीत कौर, रवि दत्त, राम प्यारी, बलवीर सिंह, सागर सिंह, रवि दत्त, कहर सिंह, श्याम सुंदर ,नवीन कुमार,महेश कुमार, रणयोध सिंह, चैन सिंह,यमुना दास मौजूद रहे।