फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhatoli College's assistant Sanskrit teacher Dr. Amrit became sub lieutenant

Una News: भटोली कॉलेज के सहायक संस्कृत आचार्य डॉ. अमृत बनें सब लेफ्टिनेंट

Wed, 16 Oct 2024 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 16 Oct 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Bhatoli College's assistant Sanskrit teacher Dr. Amrit became sub lieutenant
मैहतपुर (ऊना)। श्री विष्णु सनातन धर्म महाविद्यालय भटोली जिला ऊना में सेवारत सहायक संस्कृत आचार्य डॉ. अमृत कौशल ने 75 दिनों के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत सब लेफ्टिनेंट का रेंक प्राप्त किया है। मंगलवार को विद्यालय परिसर में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. अमृत कौशल ने बताया कि 29 सितंबर से नौ अक्टूबर तक एनसीसी ओसीए कामठी महाराष्ट्र में प्री-कमीशन हुआ। नौ अक्टूबर को पासिंग आउट परेड के बाद यह रैंक प्राप्त हुआ। परेड की समीक्षा वायु सेना के एबीएसएम बीएसएम मेंटेनेंस कमान एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग ने की।
विज्ञापन

ट्रेनिंग के दौरान डॉ. अमृत कौशल को बेस्ट फिजिकल ट्रेनिंग के अवार्ड से भी नवाजा गया। डॉ. अमृत कौशल ने कहा कि विद्यार्थियों तथा एनसीसी कैडेटस को देश के जिम्मेदार एवं प्रगतिशील नागरिक बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित एवं तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed