फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhalan youth arrested with 13 grams of narcotic powder

Una News: 13 ग्राम नशीले पाउडर सहित भलाण का युवक गिरफ्तार

Sun, 07 Sep 2025 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Bhalan youth arrested with 13 grams of narcotic powder
अदालत ने भेजा दो दिनों के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। यह जानकारी खुद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह ने दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव भलाण निवासी हरविंद्र सिंह, पुत्र गुरचैन सिंह, नशे के कारोबार में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को पकड़ कर तलाशी ली, जिसमें 13 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। इसके बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed