{"_id":"6a4564173d8db8dac9037b70","slug":"benefits-of-loharli-churudu-bridge-not-being-realized-due-to-land-dispute-una-news-c-93-1-una1002-197081-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जमीन विवाद के चलते लोहारली चुरुड़ू पुल का नहीं मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जमीन विवाद के चलते लोहारली चुरुड़ू पुल का नहीं मिल रहा लाभ
Thu, 02 Jul 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वां नदी पर निर्मित लोहारली-चुरुड़ू पुल आज भी आम जनता के लिए नहीं खुल पाया है।
पुल का निर्माण कार्य काफी समय पहले पूरा हो चुका है लेकिन पुल तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग पर जमीन विवाद के कारण लोगों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। परिणामस्वरूप करोड़ों रुपये की लागत से बना यह पुल अभी भी अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहा है और इस वर्ष बरसात में भी लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद धूमिल होती नजर आ रही है।
इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना थी। वर्तमान में संपर्क मार्ग का निर्माण भूमि विवाद में उलझा हुआ है। मार्ग तैयार न होने के कारण पुल तक वाहन तो दूर, लोगों का पैदल पहुंचना भी मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन
ऐसे में बरसात के दौरान जब स्वां नदी का जलस्तर बढ़ जाता है, तब लोगों को लंबे और वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ता है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन और संबंधित विभाग समय रहते विवाद का समाधान कर दें तो हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संपर्क मार्ग से जुड़े भूमि विवाद का शीघ्र समाधान किया जाए।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता गौरव शर्मा ने बताया कि जल्द ही विवाद सुलझेगा और पुल पर यातायात शुरू किया जाएगा।